सुकन्या समृद्धि योजना से निवेशकों में संतुष्टि के स्तर का एक अध्ययन
Abstract
इस अध्ययन का उद्देश्य सुकन्या योजना ;ैैल्द्ध के माध्यम से निवेशकों में संतोष के स्तर का विश्लेषण करना है। यह योजना सरकार द्वारा बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गयी है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा और विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। अध्ययन में विभिन्न आयु समूहों और लिंग के निवेशकों के बीच संतोष के स्तर को समझने के लिए प्राथमिक डेटा का संग्रह किया गया है। इस अध्ययन में 138 उत्तरादाताओं से डेटा एकत्र किया गया, जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं की भागीदारी रही। परिणामें से यह स्पष्ट हुआ कि अधिकांश उत्तरदाता इस योजना के तहत् बच्चों की उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देते हैं, इसके बाद बच्चों की शादी और कर लाभ महत्वपूर्ण कारण रहे। इसके अतिरिक्त, तनाव मुक्त निवेशकों के संतोष में योगदान करती है। साथ ही यह पाया गया कि निवेशकों में इस योजना के प्रति जागरूकता के स्तर में वृद्धि हुई है, जो विभिन्न स्रोतों जैसे डाकघर, मल्टीमीडिया, और व्यक्तिगत संबंधों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के कारण है। अध्ययन के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेशकों की संतुष्टि का स्तर उच्च है, और यह योजना विशेष रूप से महिलाओं के बीच वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस अध्ययन से यह भी संकेत मिलता है कि सुकन्या समृद्धि योजना को और अधिक जागरूकता कार्यक्रमों और शिक्षा संबंधी पहलों के माध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक लोग इसके लाभों से अवगत हो सके और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।
