विकसित उत्तर प्रदे‛ा 2047: एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम की भूमिका

  • सुनील कुमार त्रिपाठी ‛ाोधार्थी सहायक आचार्य, अर्थ ॉाास्त्र विभाग, राणा प्रताप पी0जी0 कालेज, सुलतानपुर।
  • संजीव रत्न ‛ाोध निर्दे‛ाक, सह आचार्य, अर्थ ॉाास्त्र विभाग, संत तुलसीदास पी0जी0 कालेज, कादीपुर, सुलतानपुर।
Keywords: ओ0डी0ओ0पी0, स्थानीय उत्पाद, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, आर्थिक विकास, अम्ब्रेला योजना।

Abstract

भारत एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता युक्त दे‛ा है। जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदे‛ा भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां भारत की कुल जनसंख्या का 16.49 प्रति‛ात (2011 की जनगणना के अनुसार) हिस्सा निवास करता है। उत्तरांचल राज्य के गठन (8 नवम्बर 2008) के बाद अब उत्तर प्रदे‛ा का भौगोलिक क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी ही रह गया है, जो सम्पूर्ण भारत के भौगोलिक क्षेत्रफल का 7.33 प्रति‛ात है। उत्तर प्रदे‛ा को उत्तम प्रदे‛ा बनाने हेतु मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने 24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदे‛ा में ‘‘एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम’’ की ॉाुरूआत की। एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम 1979 ई0 में जापान द्वारा प्रारम्भ की गई, एक गाॅव-एक उत्पाद (ओ0वी0ओ0पी0) की मूल अवधारणा पर आधारित है। इस योजना को उत्तर प्रदे‛ा के सभी 75 जनपदों में लागू किया गया है। भारत सरकार ने भी इस योजना से प्रभावित होकर इसे पूरे दे‛ा के सभी जनपदों में लागू करने की पहल की है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदे‛ा सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदे‛ा सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्दे‛य स्थानीय उत्पादों को प्र‛िाक्षित और तकनीकी रूप से बदलकर उनकी गुणवत्ता और मानकों में सुधार करना है, ताकि उत्पादक सामाजिक और आर्थिक रूप से स‛ाक्त हो सके तथा प्रत्येक जिले में एक वि‛िाष्ट उत्पाद को बढ़ावा देना है। ओ0डी0ओ0पी0 परियोजनाएंॅ छोटे उद्योगों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इस पहल का उद्दे‛य प्रदे‛ा के सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना हैं तथा सभी क्षेत्रों में समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास को सक्षम करने के लिए प्रत्येक जिले से कम से कम एक उत्पाद का चयन ब्रांडिग व प्रचारित करना है। यह व्यवसाय सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम की अम्ब्रेला योजना है। उत्तर प्रदे‛ा सरकार ने विकसित उत्तर प्रदे‛ा -2047 की योजना बनाई है, जिसका उद्दे‛य राज्य को ट्रिलियन अर्थ व्यवस्था बनाना है। इस योजना में स्वास्थ्य, ‛िाक्षा, बुनियादी ढ़ांचे और उद्योगों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम विकसित उत्तर प्रदे‛ा 2047 की योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो राज्य के आर्थिक विकास में योगदान कर रहा है।

Downloads

Download data is not yet available.
Published
2026-06-25
How to Cite
त्रिपाठीस. क., & रत्नस. (2026). विकसित उत्तर प्रदे‛ा 2047: एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम की भूमिका. Humanities and Development, 21(02), 301-306. Retrieved from https://humanitiesdevelopment.com/index.php/had/article/view/389