नागार्जुन के कथा-साहित्य में चित्रित सामाजिक संघर्ष
Abstract
हिंदी साहित्य में नागार्जुन प्रगति‛ाील चेतना के कवि ही नहीं बल्कि एक सफल कथाकार भी हैं। मिथिला के अँचल को यथार्थ रूप में चित्रित करने वाले, प्रेमचंद युगीन विचारधारा को अपने ढंग से प्रस्तुत करने वाले जनता के संघर्ष को प्रभाव‛ााली भाषा के रूप में चित्रित किया है। दलितों के प्रति उदार, नारी के प्रति सम्मान, छोटे-बड़े परिवार, जाति, वर्ग, समुदाय के पथ प्रदर्‛ाक, सामान्य लोगों के दुखों को महसूस ही नहीं किया है, बल्कि उनकी समस्याओं को बुनियादी धरातल पर लाने का प्रयास भी किया है। समाज एवं सामाजिक संघर्ष की विस्तृत व्याख्या कर, दीन-हीन ॉाोषित जनता की तत्कालीन स्थिति से अवगत कराया है। अनमेल विवाह, विधवा विवाह, जमींदारों का अत्याचार, कर्ज के बोझ तले दबा निम्नवर्ग, मजदूर किसान अपने अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष ही करता आया है। पूँजी पतियों के द्वारा अपमानित, जमींदारों के द्वारा पीड़ित उसके दुख, दर्द का अंत नहीं होता है। उनके इसी तिरस्कार, परिश्रम, संघर्ष का परिचय देता नागार्जुन का कथा-साहित्य ॉाोषितों की यथार्थ अभिव्यक्ति की भाव-भूमि को तैयार करता है। जो अपने समय के सामाजिक विसंगतियों का सफल चित्रण करने में सहायक सिद्ध होता है।
