भक्ति आंदोलन पर नाथ साहित्य का प्रभाव
Abstract
यह शोध-पत्र “भक्ति आंदोलन पर नाथ साहित्य का प्रभाव” विषय का तुलनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। भारतीय मध्यकालीन धार्मिक-सांस्श्तिक परिश्श्य में नाथ-पंथ, विशेषतः गोरखनाथ की परंपरा ने आध्यात्मिक साधना, सामाजिक श्ष्टि और भाषिक अभिव्यक्ति के स्तर पर महत्त्वपूर्ण परिवर्तन किए। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि नाथ साहित्य की योग-साधना, ‘सहज’ अवधारणा, आडंबर-विरोध तथा लोकभाषा-प्रयोग ने किस प्रकार निर्गुण भक्ति धारा को प्रभावित किया। शोध में ऐतिहासिक-विश्लेषणात्मक तथा तुलनात्मक पद्धति का उपयोग किया गया है। नाथ वाणी और संत-साहित्य विशेषतः कबीर दास तथा अन्य निर्गुण संतों की वाणी के पाठों का तुलनात्मक अध्ययन कर यह दर्शाया गया है कि ‘सहज साधना’, ‘अहंकार-त्याग’, ‘अंतरमुखी साधना’ और ‘जाति-विरोध’ जैसे तत्त्व दोनों धाराओं में समान रूप से विद्यमान हैं। यह शोध पत्र विशेष रूप से भारतीय संत परंपरा और नाथ साहित्य के अंतर्संबंधों को समझने में सहायक है तथा मध्यकालीन भारतीय आध्यात्मिक चिंतन की निरंतरता को रेखांकित करता है।
