उच्च शिक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के शैक्षणिक अनुभव पर उनके महाविद्यालयी वातावरण का प्रभाव (मीरजापुर जनपद की मड़िहान तहसील में स्थित स्व विŸापोषित महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर आधारित एक समाजशास्त्रीय अध्ययन)
Abstract
प्रस्तुत शोध कार्य मीरजापुर जनपद के मड़िहान तहसील के अंतर्गत आने वाले स्व-विŸापोषित महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के शैक्षणिक अनुभव पर महाविद्यालयी वातावरण के पड़ने वाले प्रभावों का एक समाजशास्त्रीय विश्लेषण को प्रस्तुत करता है। भारत सहित दुनिया के हर देशों में शिक्षा को सामाजिक प्रगति, कल्याण, न्याय एवं आर्थिक उन्नति के लिए सबसे सशक्त साधन माना जाता है। किंतु आज भी शिक्षा का ये साधन सभी समूहों तक सामान्य रूप से नहीं पहुँच पाया है। एक तरफ शहरी क्षेत्र है तो दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र। शहरी प्रवेश में भी एक तरफ ऐसी विशेष आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक स्थिति प्राप्त समूह और दूसरी ओर इससे विरक्त समूह है। शहरी एवं ग्रामीण प्रवेश के महाविद्यालयों में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सामाजिक, सांस्श्तिक, संरचनात्मक एवं अंतरव्यक्ति समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रस्तुत शोधकार्य 50 विद्यार्थियों के प्रतिदर्श के आधार पर तैयार किया गया है। प्राथमिक आंकड़ों के संकलन हेतु साक्षात्कार अनुसूची का प्रयोग किया गया है। आंकड़ों के विश्लेषण हेतु क्रस टेबल (सह- सारणीकरण) पद्धति का वैज्ञानिक रूप में प्रयोग करके पारिवारिक आय, निवास, शिक्षित माता-पिता और बच्चों जैसे चरों के साथ उनके शैक्षणिक अनुभव के बीच संबंधों का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन का निष्कर्ष ये प्रदर्शित करता है कि महाविद्यालयी वातावरण अर्ध संरचनात्मक सुविधाएं, माता-पिता का श्ष्टिकोण तथा सामाजिक, आर्थिक पृष्ठभूमि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन एवं आत्मविश्वास को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं।
