सुल्तानपुर जनपद के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर सोशल नेटवर्किग के प्रभाव का अध्ययन
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र सुलतानपुर जनपद के माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12) के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स (जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप) के उपयोग के प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन करता है। अध्ययन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सोशल मीडिया उपयोग की आदतों का मूल्यांकन करना और लिंग (छात्र-छात्रा) एवं आवासीय क्षेत्र (ग्रामीण-शहरी) के आधार पर इसके तुलनात्मक प्रभाव का परीक्षण करना है। शोध में वर्णात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग करते हुए सुलतानपुर सदर तहसील के एक शहरी और एक ग्रामीण विद्यालय से कुल 100 विद्यार्थियों (50 छात्र एवं 50 छात्राएँ) का स्तरीश्त याश्च्छिक प्रतिचयन द्वारा चयन किया गया। प्रदत्तों के संकलन हेतु सोशल नेटवर्किंग उपयोग के मापन के लिए मानकीश्त मापनी और शैक्षिक उपलब्धि के मूल्यांकन के लिए विगत परीक्षा के प्राप्तांकों का उपयोग किया गया। अध्ययन परिणामों की व्याख्या समय विस्थापन सिद्धांत और संज्ञानात्मक भार सिद्धांत के परिप्रेक्ष्य में की गई है, जो यह स्पष्ट करते हैं कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग विद्यार्थियों के अकादमिक समय को विस्थापित कर संज्ञानात्मक अधिभार उत्पन्न करता है, जिससे शैक्षिक उपलब्धि में गिरावट आती है।
