सासाराम विकास खण्ड, जनपद रोहतास का पुरातात्विक सर्वेक्षण

  • अनुष्का ओझा शोध छात्रा, इतिहास विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा

Abstract

सासाराम विकास खण्ड रोहतास जनपद में केन्द्रीय भाग में स्थित है। रोहतास जनपद का मुख्यालय सासाराम में है (चित्र-1)। इसका प्राचीन नाम सहसराम और सहस्रार्जुनपुर बताया जाता है।1 डॉ0 श्याम सुन्दर तिवारी ने सासाराम में ऋषि वशिष्ठ के सिद्धाश्रम होने की धारण व्यक्त की है जहां राम ने वशिष्ठ के यज्ञ में उत्पात करने वाले राक्षसों मारीचि (ताड़का-पुत्र) सुबाहु एवं अन्य का वध किया था।2 इस विकास खण्ड का क्षेत्रफल 289 वर्ग किलोमीटर है जिसमें 277.83 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण तथा 10.90 वर्ग किलोमीटर शहरी क्षेत्र है जिसमें 171 गांव हैं जिनमें 144 चिरागी (अधिवसित) और 27 बेचिरागी (निर्जन) हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार इस विकास खण्ड के 58,202 परिवारों में 3,58,283 लोग रहते थे। यहां का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 911 स़्ित्रयों का था। यहां के 75.13 प्रतिशत लोग साक्षर हैं। पुरुषों की साक्षरता दर 69.16 प्रतिशत तथा महिलाओं की 56.37 प्रतिशत है3।

Downloads

Download data is not yet available.
Published
2022-12-08
How to Cite
ओझाअ. (2022). सासाराम विकास खण्ड, जनपद रोहतास का पुरातात्विक सर्वेक्षण. Humanities and Development, 17(2), 5-25. https://doi.org/10.61410/had.v17i2.62